Posts

Showing posts from March, 2024

126. योगी सर्वश्रेष्ठ है

Image
श्रीकृष्ण कहते हैं योगी तपस्वियों से श्रेष्ठ है , शास्त्र ज्ञानियों से भी श्रेष्ठ माना गया है और सकाम कर्म करने वाले से भी योगी श्रेष्ठ है। इसलिए हे अर्जुन , तुम योगी बनो ( 6.46) । सम्पूर्ण योगियों में भी जो श्रद्धावान् योगी मुझमे लगे हुए अंतरात्मा से मुझको निरन्तर भजता है , वह योगी मुझे परम श्रेष्ठ मान्य है ( 6.47) । योग का अर्थ मेल या मिलन है और योगी वह है जिसने स्वयं के साथ संयोजन प्राप्त कर लिया है। श्रीकृष्ण ने विभिन्न अवसरों पर योगी के विभिन्न पहलू बताए हैं। द्वन्द्वों को पार करके द्वंद्वातीत होना , गुणों को पार करके गुणातीत होना और यह जानकर कि गुण वास्तविक कर्ता हैं , उसे सिर्फ एक साक्षी बनकर रहना ; मित्र और शत्रु या स्तुति और आलोचना के प्रति समभाव रखना ; यज्ञ की तरह निष्काम कर्म करना ; कर्मफल के बारे में अपेक्षाएँ छोड़ देना आदि शामिल हैं। सबसे बढ़कर एक योगी स्वयं से संतुष्ट होता है। तपस्वी वह है जो सख्त अनुशासन का पालन करता है , बलिदान करता है और कुछ महान् प्राप्त करने का संकल्प लेता है। उनकी प्रशंसा की जाती है क्योंकि वे कुछ ऐसा करते हैं जो एक साधारण मानव सामान्य हालात ...

125. भाग्य का आधार

Image
अर्जुन प्रश्न करते हैं कि यदि कोई व्यक्ति श्रद्धा के साथ वैराग्य का अभ्यास करते हुए योग में सिद्धि प्राप्त करने से पहले ही मृत्यु को प्राप्त हो जाए (6.37) तो क्या उसे अभ्यास फिर से आरम्भ करना पड़ता है (6.38) ? श्रीकृष्ण आश्वासन देते हैं कि ऐसा व्यक्ति जो योग से विचलित हो गया है उसका विनाश कभी नहीं होगा ( 6.40); ऐसा व्यक्ति शुद्ध आचरण वाले या धनवान पुरुषों ( 6.41) या योगियों के घर में जन्म लेता है , जो जन्म अन्यथा दुर्लभ होते हैं ( 6.42) । अपने पूर्व शरीर में प्राप्त ज्ञान के साथ संयुक्त वह पूर्णता के लिए प्रयास करता है ( 6.43) और कई जन्मों के बाद उस सर्वोच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ( 6.45) अभ्यास द्वारा आगे निकल जाता है ( 6.44) ।    इसमें शामिल जटिलता को समझने के लिए मिट्टी का घड़ा सबसे अच्छा उदाहरण है। जब एक घड़ा बनाया जाता है तो वह कुछ जगह घेर लेता है और जब इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है तो उसके अन्दर की जगह उसके साथ नहीं चलती है। लेकिन घड़े में कुछ जगह हमेशा रहती है। दूसरे , इसमें रखी सामग्री के आधार पर घड़ा गंध आदि जैसी कुछ विशेषताओं को प...

124. मेहनत का कोई विकल्प नहीं है

Image
जीने का तरीका चाहे जो कुछ भी हो , श्रीकृष्ण ने अनंत आनन्द प्राप्त करने के लिए एकत्व में स्थापित होने की बात की ( 6.31) । एकत्व प्राप्त करने में हमारे सामने तीन प्रमुख बाधाएँ हैं। पहला यह है कि इसे विभिन्न संस्कृतियों में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है और जटिलता को बढ़ाने के लिए इन संस्कृतियों द्वारा निर्धारित मार्ग एक दूसरे का विरोध करते प्रतीत होते हैं। दूसरा , हमारे मन को विभाजित करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है जो एकत्व प्राप्त करने से रोकता है। तीसरा , हम जिस चीज को नहीं जानते उसे अस्वीकार करने की प्रवृत्ति रखते हैं और एकत्व हमारे लिए पूरी तरह से नया क्षेत्र है। इन कठिनाइयों से गुजरते हुए अर्जुन पूछता है कि मन को कैसे नियंत्रित किया जाए। श्रीकृष्ण कहते हैं “ नि:संदेह , मन चंचल और कठिनता से वश में होने वाला है , परन्तु यह अभ्यास और वैराग्य से वश में होता है ( 6.35) । मेरा यह वचन मान लो कि जिसका मन वश में हुआ नहीं है , ऐसे पुरुष द्वारा योग दुष्प्राप्य है और वश में किए हुए मन वाले प्रयत्नशील पुरुष द्वारा अभ्यास और वैराग्य रूपी साधन से उसका प्राप्त होना सहज है ” ( 6.36) । श्...

123. आराम क्षेत्र से परे

Image
  कुछ सदियों पहले यूरोप में अमेरिका के अस्तित्व के बारे में कोई नहीं जानता था। जब कोलम्बस वहां पहुँचा तो यह उसकी समझ के बाहर था कि एक विशाल महाद्वीप खोजे जाने की प्रतीक्षा कर रहा है। क्योंकि उसका ज्ञान उस समय के भूगोल तक ही सीमित था , उसने इसे गलती से एशिया समझ लिया और बाकी इतिहास है। ऐसी घटना को समझाते हुए आधुनिक मनोविज्ञान सोचने की दो प्रणालियों का उल्लेख करता है। इन्हें मन और बुद्धि माना जा सकता है। श्रीकृष्ण ने पहले कहा है कि बुद्धि मन से श्रेष्ठ है और मन इन्द्रियों से श्रेष्ठ है ( 3.43) । मन स्वचालित , सहज और हमारे शारीरिक अस्तित्व की रक्षा के लिए उत्तरदायी होता है। बुद्धि जटिल विषयों को समझने और उनका समाधान करने में पर्याप्त प्रयास तथा ध्यान लगाती है। किंतु हम त्वरित निष्कर्ष या तत्काल परिणाम प्राप्त करने के लिए बुद्धि के कार्यों में भी मन का उपयोग करने लगते हैं। ऐसे निष्कर्ष कोलंबस के निष्कर्षों की तरह गलत होने की संभावना रखते हैं क्योंकि उनके पीछे ठोस प्रमाणों का अभाव होता है जबकि प्रमाणों का संग्रह और उनका परीक्षण करना बुद्धि का कार्य है। अर्जुन भी दूसरी प्रणाली ...

122. ‘यह वह है’ का मंत्र

Image
परमात्मा के रूप में आते हुए श्रीकृष्ण कहते हैं “ जो पुरुष सम्पूर्ण भूतों में सबके आत्मरूप मुझ वासुदेव को ही व्यापक देखता है और सम्पूर्ण भूतों को मेरे अंतर्गत देखता है , उसके लिए मैं अदृश्य नहीं होता और वह मेरे लिए अदृश्य नहीं होता ” ( 6.30) । यह श्लोक भक्तियोग की नींव है जहाँ साधक हर जगह और हर स्थिति में परमात्मा का अनुभव करते हैं। ‘ यह वह है’ का मंत्र -चमत्कार कर सकता है अगर हम इसकी गहराई में जाएं जहाँ ‘यह’ कोई भी व्यक्ति या वस्तु या स्थिति हो सकती है। एक बार जब हम ‘यह’ जान लेते हैं तो हम सभी में परमात्मा को देख पाएंगे , चाहे वह व्यक्ति मित्र है या शत्रु ; मदद करने वाला है या चोट पहुँचाने वाला ; प्रशंसा है या आलोचना ; कोई वस्तु सोने के समान मूल्यवान है या पत्थर के समान मूल्यहीन ; परिस्थितियाँ अनुकूल हैं या प्रतिकूल ; भयावह हैं या सुखद ; खुशी के क्षण हैं या दु:ख के ; जीत है या हार ; और यह सूची खत्म ही नहीं होती। श्रीकृष्ण कहते हैं जिस तरह से लोग मेरे प्रति समर्पित हैं , उसी में मैं खुद को प्रकट करता हूँ ( 4.11) और मेरे लिए कोई भी अप्रिय नहीं है और न कोई प्रिय है ( 9.29) । ये बा...