Posts

214. कैसे और क्यों

Image
  परमात्मा अनन्त सागर के समान हैं और आत्मा एक अविनाशी बूंद है जो नाशवान मानव शरीर में स्थित है। श्रीकृष्ण उस सागर का वर्णन करते हुए कहते हैं , " सूर्य में स्थित तेज जो सम्पूर्ण जगत को प्रकाशित करता है तथा जो तेज चन्द्रमा में है और अग्नि में भी है , उसको तू मेरा ही तेज जान (15.12)। मैं पृथ्वी में व्याप्त होकर सभी जीवों को अपनी शक्ति से पोषित करता हूँ। चन्द्रमा के रूप में मैं सभी वनस्पतियों को जीवन रस से पोषित करता हूँ " (15.13)। " मैं वैश्वानर (तेज शक्ति) बनकर सभी प्राणियों के शरीर में स्थित हूँ , प्राण (श्वास) और अपान (प्रश्वास) से युक्त होकर चतुर्विध अन्न को पचाता हूँ (15.14)। मैं समस्त प्राणियों के हृदय में स्थित ; और मुझसे ही स्मृति (आत्म-जागरूकता) , ज्ञान और अपोहन (संदेहों का समाधान) उत्पन्न होते हैं। मैं ही समस्त वेदों द्वारा जानने योग्य हूँ , मैं ही वेदान्त का रचयिता और वेदों के अर्थों को जानने वाला हूँ" (15.15)। सबसे पहले , श्रीकृष्ण कहते हैं कि वे सूर्य का तेज हैं और सभी जीवों को ऊर्जा से पोषित करते हैं। पौधे इसे हमारे भोजन में बदल देते हैं। अतीत का ...

213. परमात्मा और आत्मा

Image
  श्रीकृष्ण विभिन्न संदर्भों में ' सृष्टि ' की व्याख्या करते हैं और संकेत देते हैं कि सम्पूर्ण अस्तित्व प्रकृति और पुरुष का समन्वय है। उनका गर्भ महत्-ब्रह्म (महान प्रकृति) है जिसमें वे बीज स्थापित करते हैं जो सभी प्राणियों के जन्म का कारण है ( 14.3) । गुण और विकार प्रकृति से उत्पन्न होते हैं ( 13.20) और प्रकृति ही कारण और प्रभाव के लिए भी उत्तरदायी है ; पुरुष सुख और दुःख के द्वंद्वों का अनुभव करने के लिए उत्तरदायी है ( 13.21) । श्रीकृष्ण आगे विस्तार से बताते हैं और कहते हैं , " सृष्टि में दो प्रकार के पुरुष हैं , क्षर (नाशवान) और अक्षर (अविनाशी)। नाशवान वे सभी प्राणी हैं जो भौतिक जगत में हैं। अविनाशी को कूटस्थ (आत्मा) कहते हैं ( 15.16) । लेकिन एक और शाश्वत सर्वोच्च सत्ता है जिसे परमात्मा कहते हैं। तीनों लोकों में व्याप्त होकर , वे उनका पालन करते हैं" ( 15.17) । मूलतः , यह शाश्वत परमात्मा ही है जो अविनाशी आत्मा और नाशवान भौतिक जगत (प्रकृति) दोनों का पालन करता है। वर्तमान वैज्ञानिक समझ यह है कि आरंभ में केवल शुद्ध ऊर्जा ही थी। समय के साथ , कुछ ऊर्जा पदार्थ में परिव...

212. पुनर्जन्म के नियम

Image
  श्रीकृष्ण ने जीवन की एक रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनका एक अंश देहधारी आत्मा के रूप में प्रकट होता है और इंद्रियों को आकर्षित करता है जो प्रकृति का हिस्सा हैं। यह संकेत करता है कि इच्छाएँ ही इंद्रियों को आकर्षित करती हैं। उदाहरण के लिए , देखने या सुनने की इच्छा के कारण , क्रमशः आँख या कान जैसी इंद्रियों का विकास हुआ । वे आगे देहधारी आत्मा के शरीर त्यागने और नए शरीर में प्रवेश करने की प्रक्रिया के बारे में बताते हैं। श्रीकृष्ण कहते हैं , " जैसे वायु सुगंध को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाती है , वैसे ही देहधारी आत्मा मन और इंद्रियों को (सूक्ष्म शरीर को) अपने साथ ले जाती है , जब वह एक पुराने शरीर को छोड़कर नए शरीर में प्रवेश करती है ( 15.8) । मोहग्रस्त लोग आत्मा को शरीर में निवास करते हुए , शरीर से प्रस्थान करते हुए या इंद्रियों के द्वारा विषयों का अनुभव करते हुए नहीं देख सकते । केवल ज्ञानचक्षु वाले देख सकते हैं ( 15.10) । मुक्ति के लिए प्रयत्नशील योगी परमात्मा को अपने भीतर विद्यमान देखते हैं ; लेकिन अशुद्ध मन वाले अज्ञानीजन परमात्मा को अनुभव करने में असमर्थ होते हैं ,...

211. जीवन की रूपरेखा

Image
  सृष्टि को परमात्मा की लीला या दिव्य नाटक कहा जाता है और यहाँ गंभीरता से लेने जैसा कुछ भी नहीं है। इस दिव्य नाटक में कुछ नियमों का पालन किया जाता है। श्रीकृष्ण इन नियमों की व्याख्या करते हुए कहते हैं , " इस भौतिक संसार की जीवात्माएँ मेरी शाश्वत आत्मा का केवल एक अणु अंश मात्र हैं और पाँच इंद्रियों और मन को आकर्षित करती हैं , जो प्रकृति का एक हिस्सा हैं (15.7)। श्रवण , दृष्टि , स्पर्श , स्वाद , गंध की ग्राहिका इंद्रियों तथा मन को अधिष्ठान बनाकर यह जीवात्मा इंद्रिय विषयों का भोग करता है" (15.9)। श्रीकृष्ण ने पहले प्रकृति और पुरुष को अनादि कहा था। गुण और विकार प्रकृति से पैदा होते हैं (13.20)। प्रकृति कारण और प्रभाव के लिए जिम्मेदार है ; पुरुष सुख और दुःख के द्वंद्वों का अनुभव करने के लिए जिम्मेदार है (13.21)। साथ मिलकर ये श्लोक जीवन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हैं। सबसे पहले , परमात्मा का एक अंश प्रत्येक प्राणी के भीतर विद्यमान है जिसे हम आत्मा कहते हैं और इस अर्थ में , हम उससे कभी अलग नहीं होते। बस , इंद्रिय जगत का अनुभव करते हुए हम भूल जाते हैं कि हम वास्तव में कौन हैं। दू...

210. उनके धाम की कुंजियाँ

Image
  श्रीकृष्ण कहते हैं , " वे जो अभिमान और मोह से मुक्त हो गए हैं , जिन्होंने आसक्ति की बुराइयों पर विजय पा ली है , जो निरंतर अपनी आत्मा और भगवान में लीन रहते हैं , जिनकी कामनाएँ पूर्ण रूप से नष्ट हो गई हैं और सुख-दुःख के द्वन्द्वों से परे हैं , ऐसे मान और मोह रहित ज्ञानीजन मेरे शाश्वत धाम को प्राप्त करते हैं" (15.5)। मूलतः , ये उनके धाम में पहुँचने के गुण हैं और यदि एक बार हम इनको प्राप्त कर लेते हैं , तो हम उनके धाम में होते हैं। एक और संकेत यह है कि उनका धाम कहीं बाहर नहीं है , बल्कि अंदर ही है , जिसे खोजा जाना बाकी है। श्रीकृष्ण ने उन गुणों का वर्णन किया है जो हमें उनके धाम की यात्रा में मार्गदर्शक मील के पत्थरों के रूप में सहायता कर सकते हैं। मैत्रीपूर्ण और दयालु होना ; ममत्व रहित और निर्-अहंकार ; किसी भी प्राणी से द्वेष न रखना ; सुख-दुःख में समभाव रखना (सम-सुख-दुःख) और क्षमाशील होना (क्षमाशील) ; सदैव संतुष्ट और व्याकुलता से मुक्त रहना ; ईर्ष्या , भय और चिंता से मुक्त रहना ; सभी कार्यों में अपेक्षाओं और स्वार्थ से मुक्त रहना ( 12.13 से 12.16); विनम्र और क्षमाशील होना ; इ...

209. अनासक्ति की कुल्हाड़ी

Image
  श्रीकृष्ण ने जीवन के उल्टे वृक्ष की बात की , जहाँ मनुष्य नीचे की ओर लटकती कर्म रूपी जड़ों से बंधा हुआ है। श्रीकृष्ण हमें तुरंत इस बन्धन से मुक्त होने के लिए ' अनासक्ति की कुल्हाड़ी ' का प्रयोग करने की सलाह देते हैं ( 15.3) । अनासक्ति भगवद्गीता के मूलभूत सिद्धांतों में से एक है। श्रीकृष्ण ने कई अवसरों पर इस शिक्षा का उल्लेख किया है। मोटे तौर पर , हम लोगों , वस्तुओं , भावनाओं , विचारों और विश्वासों से आसक्त होते हैं। हमारी कई मान्यताएँ अवैज्ञानिक मिथकों , तर्कहीन मान्यताओं या अपुष्ट सूचनाओं पर आधारित होती हैं। एक अच्छा शिक्षार्थी बनने के लिए श्रीकृष्ण के द्वारा बताए गए ' प्रश्न पूछने ' के गुण को विकसित करके , व्यक्ति उनसे अनासक्ति प्राप्त कर सकता है ( 4.34) । जबकि हमें अनासक्ति के बारे में बताया जाता है , हम विरक्ति या यहाँ तक ​​ कि घृणा की ओर आकर्षित होता है। इसीलिए श्रीकृष्ण ने हमें स्पष्ट रूप से घृणा त्यागने के लिए कहा है। हमें आसक्ति से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल लगता है क्योंकि यह लंबे समय से हमारे द्वारा पोषित की गई है और यह हमारा एक हिस्सा बन जाती है। इ...

208. जीवन का उल्टा वृक्ष

Image
  भगवद्गीता के पंद्रहवें अध्याय को ' पुरुषोत्तम योग ' कहा जाता है। श्री कृष्ण इस अध्याय का प्रारम्भ उल्टे जीवन वृक्ष का वर्णन करते हुए कहते हैं , " ज्ञानी लोग एक शाश्वत अश्वत्थ (पीपल) वृक्ष की चर्चा करते हैं , जिसकी जड़ें ऊपर की ओर और शाखाएँ नीचे की ओर होती हैं , और जिसके पत्ते वेदों के मंत्र हैं। जो इस वृक्ष को जानता है , वही वास्तव में वेदों का ज्ञाता है ( 15.1) । तीनों गुणों से पोषित , इस वृक्ष की शाखाएँ ऊपर और नीचे की ओर फैली हुई हैं ; इसकी कोमल कोपलें इंद्रिय विषय हैं ; इसकी जड़ें नीचे की ओर फैली हुई हैं , जो मनुष्यों को कर्म से बाँधती हैं" ( 15.2) । सबसे पहले , जो लोग इस वृक्ष को जानते हैं , उन्हें वेदों का ज्ञान प्राप्त होता है। वेदों का शाब्दिक अर्थ है ज्ञान। एक संभावित व्याख्या यह है कि वेदों द्वारा प्रस्तुत ज्ञान को प्राप्त करने के लिए उन्हें पढ़ने का कष्ट उठाने की आवश्यकता नहीं है। एक बार जब इस जीवन-वृक्ष को अस्तित्वगत स्तर पर समझ लिया जाता है , तो वही ज्ञान प्राप्त हो जाता है। दूसरे , अश्वत्थ का अर्थ है ‘वह जो कल भी एक सा नहीं रहता।’ लेकिन वृक्ष को ...