Posts

Showing posts from July, 2024

147. अनेकता में एकता

Image
सत्य , वास्तविकता और ईश्वर एक हैं। ज्ञानियों ने अपने समय की भाषा का उपयोग करते हुए विभिन्न नामों और वाक्यांशों के साथ उसी का वर्णन किया। ईसा मसीह द्वारा और बाइबल में प्रयुक्त कुछ ऐसे मुहावरे जो गीता में पूर्वतः प्रतिध्वनित हैं , इस पहलू पर प्रकाश डालते हैं। समत्व गीता की नींव में से एक है और श्रीकृष्ण हमें विभिन्न चीजें , लोग जैसे दोस्त , रिश्तेदार और शत्रु तथा भावनाएँ जैसे प्रशंसा और आलोचना को एक समान मानने के लिए कहते हैं। यीशु ने कहा “ दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करो जैसा तुम चाहते हो कि वे तुम्हारे साथ करें ” । यह अपने छोटे कर्मचारियों के साथ वैसा ही व्यवहार करना है जैसा हम चाहते हैं कि हमारे अधिकारी हमारे साथ व्यवहार करें ; पड़ोसियों के साथ वैसा ही व्यवहार करना है जैसा हम चाहते हैं कि वे हमारे साथ व्यवहार करें। यह पैमाना हमें समत्व के शिखर तक ले जा सकता है।   इसी तरह बाइबल में उद्धृत किया गया है (मैथ्यू 25:29) “ जिसके पास है उसे और दिया जाएगा और उसके पास बहुतायत होगी ; परन्तु जिसके पास नहीं है उससे जो उसके पास है वह भी ले लिया जाएगा ” । यह समझना मुश्किल लगता है क्य...

146. फोटॉन की सवारी करना

Image
  ऐसा कहा जाता है कि हर सुबह हमारा नया जन्म होता है जो कि ‘समय’ की दृष्टि से एक पुनर्जन्म है। इस संबंध में श्रीकृष्ण कहते हैं ब्रह्मा (निर्माता) का भी एक दिन और रात है लेकिन एक अलग समय पैमाने का ( 8.17) । “ सम्पूर्ण चराचर भूतगण ब्रह्मा के दिन में अव्यक्त से उत्पन्न होते हैं और ब्रह्मा की रात्रि में उस अव्यक्त में ही लीन हो जाते हैं ” ( 8.18) । यह निरपवाद रूप से एक चक्रीय प्रक्रिया है ( 8.19) । समय के प्रभाव में सब कुछ चक्रीय है। श्रीकृष्ण कहते हैं “ उस अव्यक्त से भी अति परे दूसरा अर्थात् विलक्षण जो सनातन अव्यक्त भाव है , वह परम दिव्य पुरुष सब भूतों के नष्ट होने पर भी नष्ट नहीं होता ” ( 8.20) । इस श्लोक को समझने के लिए एक बीज सबसे अच्छा उदाहरण है। बीज के भीतर एक अव्यक्त वृक्ष छिपा होता है और बीज-वृक्ष-बीज का चक्र चलता रहता है। लेकिन , इन दोनों से परे एक रचनात्मक शक्ति है जो इस चक्र को संभव बनाती है और श्रीकृष्ण इस रचनात्मक शक्ति की ओर इशारा कर रहे हैं जो समय से परे है। समय से परे किसी वस्तु या अवस्था को समझना हमारे मन के लिए अत्यंत कठिन है। वैज्ञानिक दृष्टि से , सापेक्षता सिद्...

145. पुनर्जन्म पर पुनर्विचार

Image
  श्रीकृष्ण ने कहा कि मुझे प्राप्त होकर मेरे महान् भक्तों का पुनर्जन्म नहीं होता ( 8.16) जो अन्यथा दु:खों का घर है ( 8.15) । इस सन्दर्भ में पुनर्जन्म को समझना महत्वपूर्ण है। पुनर्जन्म की व्याख्या आमतौर पर मृत्यु के बाद एक नया जीवन प्राप्त करने के रूप में की जाती है जो इसका शाब्दिक अनुवाद है। इसकी व्याख्या हमारे चारों ओर एक नई स्थिति के जन्म के रूप में भी की जा सकती है। हमारे चारों ओर नियमित रूप से परिस्थितियाँ बदलती रहती हैं जिन्हें इंद्रियाँ अपने संज्ञानात्मक पूर्वाग्रहों ( cognitive biases ) के साथ ग्रहण करती हैं । जब कोई स्थिति समाप्त होती है तो उसके द्वारा हमारे भीतर उत्पन्न होने वाली तरंगें हमारी प्रतिक्रियाओं या व्यवहार के कारण कई और स्थितियों को जन्म देती हैं। उदाहरण के लिए कार्यस्थल पर बीता एक खराब दिन परिवार के साथ बिताई जाने वाली शाम को भी प्रभावित कर सकता है। श्रीकृष्ण ने इस चक्रीय प्रक्रिया को दु:खों का घर कहा। लेकिन जिन लोगों ने परमात्मा को प्राप्त कर लिया है उनके लिए ये इन्द्रियों द्वारा लाई गई संवेदनाएँ समुद्र में नदियों की तरह खो जाते हैं। इसलिए नई स्थितियों क...

144.हृदय और मन

Image
  श्रीमद्भगवद्गीता एक जीवंत बातचीत थी जहाँ श्रीकृष्ण अर्जुन को सम्पूर्णता में देख रहे थे। श्रीकृष्ण ने अर्जुन के चेहरे पर संदेह या अविश्वास की अभिव्यक्ति देखी होगी जब श्रीकृष्ण ने ‘उन्हें हर समय याद करते हुए युद्ध करने का उल्लेख किया था’ ( 8.7) क्योंकि अर्जुन हाथ में काम (कुरुक्षेत्र युद्ध) का प्रतिरोध कर रहे थे। काम के प्रतिरोध की यह प्रवृत्ति हमारे अन्दर भी मौजूद है। श्रीकृष्ण तुरंत स्वयं को सर्वव्यापी , शाश्वत , महान् शासक , सूक्ष्मतम परमाणु से भी सूक्ष्म , सबके धारण-पोषण करने वाले , अचिन्त्य स्वरूप , सूर्य की तरह नित्य चेतन प्रकाशरूप , अंधेरे से परे के रूप में वर्णित करते हैं ( 8.9) । जब अस्तित्व को अपना वर्णन करना हो तो शब्द भी कम पड़ जाते हैं। श्रीकृष्ण उन्हें याद रखने के लिए दो रास्ते बताते हैं। एक जागरूकता का मार्ग है जब वे कहते हैं “ यह नियम है कि परमेश्वर के ध्यान के अभ्यास रूप योग से युक्त , दूसरी ओर न जाने वाले चित्त से निरन्तर चिंतन करता हुआ मनुष्य परम प्रकाशरूप दिव्य पुरुष को अर्थात् परमेश्वर को ही प्राप्त होता है ” ( 8.8) । इन्द्रियों द्वारा लाई गई संवेदनाओं ...

143. जब कर्म ही पूजा बन जाए

Image
  मृत्यु के समय उन्हें जानने के सन्दर्भ में श्रीकृष्ण कहते हैं “ इसलिए हे अर्जुन , तू सब समय में निरन्तर मेरा स्मरण कर और युद्ध भी कर। इस प्रकार अर्पण किये हुए मन-बुद्धि से युक्त होकर तू नि:सन्देह मुझको ही प्राप्त होगा ” ( 8.7) ।   हम दिन में कुछ देर ईश्वर की पूजा करते हैं या कभी-कभी पूजास्थली में जाकर प्रभु को ‘स्मरण’ करते हैं। अलग-अलग विश्वास प्रणालियों के अनुसार भगवान् के नाम और किए गए अनुष्ठान भिन्न होते हैं। प्रभु का स्मरण प्राय: अपनी कठिनाइयों को दूर करने के लिए या संपत्ति , शक्ति या यश की प्राप्ति के लिए होता है। लेकिन यहाँ श्रीकृष्ण कहते हैं ‘ हर समय मुझे याद करो’ , जो असंभव लगता है क्योंकि हमें पता नहीं है कि दिन के हर समय प्रार्थना कैसे की जाती है। इस पहेली का हल भक्तियोग की नींव से मिलता है जो कहता है ‘सभी प्राणियों को स्वयं में देखना , स्वयं को सभी प्राणियों में देखना’ और परमात्मा को हर जगह देखना ( 6.29 एवं 6.30) । जब इस परम सत्य का बोध हो जाता है तो व्यक्ति को हर जगह परमात्मा का दर्शन हो जाता है जो हर समय उन्हें याद करने के अलावा और कुछ नहीं है। हम जो भ...

142. समय रहते करें शुरुआत

Image
  अर्जुन जानना चाहता था कि युक्त चित्त वाले पुरुषों द्वारा अंत समय में आप (श्रीकृष्ण) किस प्रकार जाने जाते हैं ( 8.2) और कृष्ण उत्तर देते हैं “ जो पुरुष अंत काल में भी मुझको ही स्मरण करता हुआ शरीर को त्याग कर जाता है , वह मेरे साक्षात् स्वरूप को प्राप्त होता है -इसमें कुछ भी संशय नहीं है ” ( 8.5) । यह एक निश्चित आश्वासन है कि मृत्यु के समय यदि कोई उन्हें याद करता है तो भी वह उन्हें प्राप्त कर लेता है। लेकिन यह श्लोक यह आभास दिलाता है कि जीवन भर कोई बुराई कर सकता है , एक पथभ्रष्ट मूर्ख हो सकता है जो असुरों के मार्ग पर चलता है , एक पाखंडी या भ्रमित हो सकता है , सुख और इच्छाओं का पीछा कर सकता है ; और अंत में परमात्मा को याद करना ही काफी होगा। श्रीकृष्ण तुरंत इस धारणा को दूर करते हैं और कहते हैं “ यह मनुष्य अंत काल में जिस-जिस भी भाव को स्मरण करता हुआ शरीर का त्याग करता है , उस-उसको ही प्राप्त होता है क्योंकि वह सदा उसी भाव से भावित रहा है ” ( 8.6) । ध्यान देने योग्य है कि न तो हम मृत्यु के समय के बारे में जानते हैं और न ही जीवन के बारे में कोई आश्वासन दे सकते हैं। मृत्यु का समय ...