Posts

Showing posts with the label बुद्धि स्वयं में निहित है

96. बुद्धि स्वयं में निहित है

Image
एक बार सृष्टा सोच रहा था कि उस बुद्धि को कहाँ छिपाया जाए जिसे पाकर कुछ भी पाने को शेष न रहे। उसकी पत्नी एक ऊंचे पहाड़ पर या गहरे समुद्र में रखने का सुझाव देती है। लेकिन दोनों विकल्पों  को छोड़ दिया गया क्योंकि आदमी पहाड़ पर चढ़ सकता है और पानी में तैर भी सकता है। तब इस बुद्धि को मनुष्य के अन्दर ही रखने का निर्णय लिया गया जबकि मनुष्य इसे जीवन भर बाहर खोजता रहता है। यह रूपक हमारे लिए समझना आसान बनाता है जब श्रीकृष्ण कहते हैं निश्चित रूप से इस दुनिया में कुछ भी ज्ञान की तरह पवित्र नहीं है। नियत समय में जो योग में सिद्ध हो जाता है , वह इसे स्वयं में पाता है ( 4.38) । सार यह है कि बुद्धि स्वयं में है और उसी माप से सभी में है। यह सिर्फ अपने में इसे साकार करने का सवाल है। श्रीकृष्ण आगे कहते हैं , श्रद्धावान् और जितेंद्रिय ज्ञान प्राप्त करके परम शांति को पाते हैं ( 4.39) । वे इसके विपरीत बताते हुए कहते हैं , श्रद्धा रहित अज्ञानी नष्ट हो जाता है और उसके लिए इस लोक में या अन्यत्र कोई खुशी नहीं है ( 4.40) । गीता में श्रद्धा एक मूल उपदेश है। श्रीकृष्ण कई जगहों पर श्रद्धा की...