Posts

Showing posts with the label ज्ञान से पाप का नाश

95. ज्ञान से पाप का नाश

Image
कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान अर्जुन का विषाद उसकी इस भावना के कारण है कि वह पाप कर रहा है। उसे लगता है कि अपने शिक्षकों , रिश्तेदारों और दोस्तों को मारना पाप के अलावा और कुछ नहीं है ( 1.36) और हमें इस तरह के पापपूर्ण कार्य से दूर हो जाना चाहिए ( 1.38) । वह इस तथ्य से और भी अधिक परेशान है कि वह और उसके भाई राज्य के लालच में अपने ही भाइयों को मारने की तैयारी कर रहे हैं ( 1.45) । अर्जुन की इस भ्रांन्ति को दूर करने के लिये श्रीकृष्ण बार-बार अर्जुन से पाप के बारे में बात करते हैं। श्रीकृष्ण कहते हैं यदि आप पापियों में सबसे अधिक पापी हैं तो भी आप ज्ञान के नाव से पाप के समुद्र को सुरक्षित रूप से पार कर लेंगे ( 4.36) । जिस प्रकार प्रज्वलित ज्वाला जलाऊ लकड़ी को भस्म कर देती है , उसी प्रकार ज्ञान की अग्नि सभी कर्मों को भस्म कर देती है ( 4.37) । श्रीकृष्ण के लिए पाप अंधकार के समान है जो ज्ञान और जागरूकता के प्रकाश से दूर हो जाता है। अँधेरा बहुत समय से रहा होगा या घना अँधेरा हो सकता है लेकिन प्रकाश उसे तुरंत दूर कर देता है। हालाँकि यह उन धार्मिक उपदेशों के विपरीत है जो कुछ कर्मो...