Posts

Showing posts from January, 2026

202. प्रभावशाली गुण की पहचान

Image
  श्रीकृष्ण कहते हैं “ सत्वगुण , रजोगुण और तमोगुण नामक प्रकृति से उत्पन्न तीन गुण अविनाशी जीवात्मा को शरीर में बांधते हैं (14.5)। इनमें सत्वगुण निर्मल होने के कारण आत्मा को सुख और ज्ञान के भावों के प्रति आसक्ति उत्पन्न करके उसे बन्धन में डालता है (14.6)। रजोगुण की प्रकृति इच्छा है। यह कामना और आसक्ति   को जन्म देता है और आत्मा को कर्म में बांधता है (14.7)। तमोगुण अज्ञान से उत्पन्न होता है और देहधारी जीवात्माओं में मोह का कारण है। तमोगुण सभी जीवों को असावधानी , आलस्य और निद्रा के द्वारा भ्रमित करता है ” (14.8)। प्रकृति के तीन गुण आत्मा को जो कि परमात्मा का बीज है , भौतिक शरीर से बांधने के लिए उत्तरदायी हैं। श्रीकृष्ण आगे कहते हैं “ सत्वगुण सुख में बांधता है , रजोगुण कर्म में , जबकि तमोगुण ज्ञान को ढककर आत्मा को प्रमाद में रखता है 14.9)। कभी-कभी सत्वगुण प्रबल होकर रजोगुण और तमोगुण पर हावी हो जाता है ; कभी-कभी रजोगुण , सत्वगुण और तमोगुण पर हावी होता है ; और कभी-कभी तमोगुण , सत्वगुण और रजोगुण पर हावी हो जाता है ” (14.10)। इसका तात्पर्य यह है कि हम अलग-अलग समय पर इन ग...

201. माता और पिता

Image
श्रीकृष्ण कहते हैं “ अब मैं पुनः तुम्हें सभी ज्ञानों में उत्तम उस परम ज्ञान के विषय में बताऊँगा , जिसे जानकर सभी महान् संतों ने परम सिद्धि प्राप्त की है (14.1)। वे जो इस ज्ञान की शरण लेते हैं , मेरे साथ एकीकृत होंगे और वे सृष्टि के समय न तो पुनः जन्म लेंगे और न ही प्रलय के समय उनका विनाश होगा ” (14.2)। सबसे पहले , श्रीकृष्ण कहते हैं मैं फिर से समझाऊंगा जो पहले बताई गई बातों को दोहराने की ओर संकेत करता है। कहा जाता है कि बार-बार दोहराना ही महारथ की कुंजी है। उदाहरण के लिए किसी पुस्तक की विषय - वस्तु एक ही होती है फिर भी बार-बार पढ़ने से हमारी समझ बढ़ती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर बार पढ़ने के साथ हमारी आत्मसात् करने की क्षमता बढ़ती जाती है। दूसरी बात , यह श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच एक जीवंत संवाद था। जब भी श्रीकृष्ण को लगता कि अर्जुन कुछ बातें समझ नहीं पा रहा है तो वे करुणावश उसे दोहरा देते हैं। श्रीकृष्ण आगे कहते हैं “ मेरा गर्भ महत्-ब्रह्म (मूल प्रकृति) है , जिसमें मैं बीज स्थापित करता हूँ ; यह सभी प्राणियों के जन्म का कारण है (14.3)। सभी गर्भों में जो भी रूप उत्पन्न होते...

200. आत्मा शरीर को प्रकाशित करती है

Image
  श्रीकृष्ण कहते हैं “ जिस प्रकार से एक सूर्य समस्त ब्रह्माण्ड को प्रकाशित करता है उसी प्रकार से आत्मा चेतना शक्ति के साथ पूरे शरीर को प्रकाशित करती है ” (13.34)। शरीर में जीवन लाने के लिए आत्मा की आवश्यकता होती है। यह बिजली की तरह है जो उपकरणों में जीवन लाती है। गीता के तेरहवें अध्याय का शीर्षक ‘ क्षेत्र क्षेत्रज्ञ विभाग योग ’ है जहाँ श्रीकृष्ण स्पष्ट करते हैं कि भौतिक शरीर को क्षेत्र कहा जाता है जिसके गुणों में अहंकार , बुद्धि , मन , दस इन्द्रियाँ , इन्द्रियों के पांच विषय , इच्छा , घृणा , सुख , दुःख , स्थूल देह का पिंड, चेतना और धृति शामिल हैं। क्षेत्र के ज्ञाता को क्षेत्रज्ञ कहा जाता है। श्रीकृष्ण ने ज्ञान के लगभग बीस पहलुओं का उल्लेख किया है और वे विनम्रता को सबसे आगे रखते हैं जो दर्शाता है कि यह कमजोरी नहीं बल्कि एक सद्गुण है। ज्ञान के अन्य पहलुओं में क्षमा , आत्म-संयम , इन्द्रिय वस्तुओं के प्रति वैराग्य , अहंकार का अभाव , अनासक्ति और प्रिय और अप्रिय परिस्थितियों के प्रति शाश्वत समभाव शामिल हैं। श्रीकृष्ण इस ज्ञान के उद्देश्य के बारे में आगे बताते हैं। एक बार जब वह ‘ उस ’ क...

199. सबका मूल एक

Image
  श्रीकृष्ण कहते हैं “ जब वे विविध प्रकार के प्राणियों को एक ही परम शक्ति परमात्मा में स्थित देखते हैं और उन सबको उसी से जन्मा समझते हैं , तब वे ब्रह्म का ज्ञान प्राप्त करते हैं ” (13.31)। समसामयिक वैज्ञानिक समझ के अनुसार ब्रह्माण्ड लगभग 1 3.8 अरब वर्ष पूर्व एक बिन्दु से प्रारम्भ हुआ और आज भी विस्तारित हो रहा है। विस्तार की इस प्रक्रिया से बड़ी संख्या में तारे और ग्रह बने। इसने विभिन्न प्रकार के प्राणियों को भी जन्म दिया। यह श्लोक अपने समय की भाषा का प्रयोग करते हुए यही संदेश देता है। हालाँकि यह ज्ञान आसानी से प्राप्त किया जा सकता है , यह श्लोक वर्तमान क्षण में ‘ एक मूल ’ को देखने की क्षमता को इंगित करता है। हम विभिन्न जीवन रूपों और विभिन्न स्थितियों का सामना करते हैं जिसके परिणामस्वरूप हमारे भीतर कई भावनाएँ पैदा होती हैं। जब हम ‘ एक मूल ’ का अनुभव करते हैं तो हम ‘ मेरा और तुम्हारा ’ के विभाजन से मुक्त हो जाते हैं। इस श्लोक को मोक्ष की परिभाषा के रूप में भी लिया जा सकता है जो यहाँ और अभी परम स्वतंत्रता है। श्रीकृष्ण आगे कहते हैं “ परमात्मा अविनाशी है और इसका कोई आदि नहीं है ...