30. कम प्रयास से बड़ा लाभ
श्रीकृष्ण आश्वासन देते हैं कि कर्मयोग का थोड़ा सा भी आचरण अच्छे परिणाम देते हैं और यह मार्ग हमें बड़े भय से रक्षा प्रदान करता है ( 2.40) । ध्यान देने योग्य बात यह है कि जहाँ सांख्ययोग शुद्ध जागरूकता है , वहीं कर्मयोग में प्रयास करना पड़ता है। यह उन साधकों के लिए भगवान् श्रीकृष्ण का आश्वासन है जिन्होंने अभी-अभी अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की है और जो इस प्रयास को कठिन पाते हैं। श्रीकृष्ण हमारी कठिनाई को समझते हैं और हमें विश्वास दिलाते हैं कि एक छोटा सा प्रयास भी अद्भुत परिणाम दे सकता है। वह हमें निष्काम कर्म और समत्व के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। एक तरीका यह है कि श्रद्धा के साथ श्रीकृष्ण द्वारा बताये गए कर्मयोग का अभ्यास शुरू करें। समय के साथ जब हम अपने अनुभवों को लगातार कर्मयोग के दृष्टिकोण से देखते हैं तो हमारी समझ धीरे-धीरे गहरी होती जाती है और यह हमें हमारे अंतरात्मा के और करीब ले जाती है। एक और तरीका यह है कि हम अपने भय को समझें और समझें कि कर्मयोग का अभ्यास भय को कैसे दूर कर सकता है। हमारी आंतरिक अपेक्षाओं और दुनिया की वास्तविकता की विसंगति का ...