174. निमित्त-मात्र निष्क्रियता नहीं है
अर्जुन देखता है कि सभी योद्धा श्रीकृष्ण के विश्वरूप के दांतों के बीच चूर्ण हो रहे हैं। श्रीकृष्ण कहते हैं ये सभी योद्धा मेरे द्वारा मारे जा चुके हैं और तुम केवल निमित्त-मात्र हो (11.33) और इसलिए व्यथित महसूस किए बिना युद्ध करो (11.34)। भले ही अर्जुन के शत्रु उनके द्वारा पहले ही मारे जा चुके हों , फिर भी श्रीकृष्ण ने अर्जुन को युद्ध छोड़ने के लिए नहीं कहा। इसके बजाय , वह उसे बिना तनाव के लड़ने के लिए कहते हैं। स्पष्ट संकेत यह है कि निमित्त-मात्र का अर्थ निष्क्रियता नहीं है। निष्क्रियता एक तरह का दमन है जो आंतरिक तनाव पैदा करता है। यदि अर्जुन शारीरिक रूप से भी युद्ध छोड़ देते तो भी युद्ध नहीं रुकता बल्कि वे जहाँ भी जाते , मानसिक रूप से युद्ध का बोझ ढोते। दूसरी ओर , श्रीकृष्ण मानसिक रूप से इस बोझ को त्यागने और हाथ में जो कर्म है उसे परमात्मा के साधन के रूप में करने का संकेत देते हैं। यह सक्रिय स्वीकृति हमारे अहंकार को और दैनिक जीवन के कभी न समाप्त होने वाले तनाव को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। उदाहरण के लिए विद्युत तार बिजली को बल्ब तक पहुँचाता है और बल्ब प्रकाश देता है। तार...