222. शक्ति का अहंकार
श्रीकृष्ण कहते हैं आसुरी प्रवृत्ति वाला व्यक्ति सोचता है “मैंने आज यह प्राप्त कर लिया है और अब इस इच्छा को पूरा करूँगा। यह सब मेरा है और कल मुझे इससे भी अधिक मिलेगा (16.13)। मैंने इस शत्रु को मार डाला है और अन्य शत्रुओं को भी मार डालूँगा। मैं मनुष्यों में शासक हूँ ; मैं भोगी हूँ , मैं पूर्ण शक्तिशाली और सुखी हूँ ( 16.14) । मैं धनवान और कुलीन हूँ ; मेरे समान और कौन है ? मैं त्याग करूँगा , मैं दान करूँगा , मैं आनन्द मनाऊँगा ”, इस प्रकार आसुरी प्रवृत्ति वाला व्यक्ति अज्ञानता से मोहित हो जाते हैं ( 16.15) । आज की दुनिया में इसे ' सफलता ' समझ लिया जाता है। यह अहंकार की भाषा है जो दूसरों से तुलना करने से पनपती है। आसुरी व्यक्ति अहंकार से ग्रसित होता है जो दूसरों की तुलना में अधिक धन अर्जित करने में सफलता मिलने पर , शत्रुओं के परास्त होने पर , या उन्नति के शिखर पर पहुँचने पर शासक जैसा अनुभव करता है। ऐसा होने पर अहंकार में वृद्धि होती है। तुलना इच्छाओं को प्रेरित करती है जिसमें संचय और इन्द्रिय तृप्ति की इच्छा भी शामिल हैं। लेकिन इन्द्रिय तृप्ति का कोई अंत नहीं है और श्...