Posts

Showing posts with the label ‘मैं’ से संन्यास

62. ‘मैं’ से संन्यास

Image
  श्रीकृष्ण उत्तर देते हैं , जैसा कि मैंने पहले कहा , इस संसार में मोक्ष के दो मार्ग हैं -ज्ञानी के लिए ज्ञान के माध्यम से और कर्मयोगियों के लिए कर्म के मार्ग से ( 3.3) । यह श्लोक इंगित करता है कि जागरूकता का मार्ग बुद्धि का उपयोग करने वालों के लिए है और कर्म का मार्ग मन का उपयोग करने वालों के लिए है। श्रीकृष्ण आगे स्पष्ट करते हैं , केवल कर्म को आरम्भ किये बिना कोई निष्कर्म को प्राप्त नहीं कर सकता है और कोई केवल त्याग से सिद्धि प्राप्त नहीं कर सकता है ( 3.4) । लगभग सभी संस्कृतियों में त्याग का महिमामंडन केवल इसलिए किया जाता है क्योंकि त्याग करने वाले कुछ ऐसा करने में सक्षम होते हैं जो एक सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता। यही कारण है कि अर्जुन का राज्य की विलासिता को त्यागने और युद्ध के दु:ख से बचने का दृष्टिकोण हमें आकर्षित करता है। श्रीकृष्ण भी त्याग के पक्ष में हैं लेकिन वे हमें अपने सभी कार्यों में ‘मैं’ का त्याग करने के लिए कहते हैं। श्रीकृष्ण के लिए युद्ध कोई मुद्दा ही नहीं है लेकिन अर्जुन का ‘मैं’ है। श्रीकृष्ण के लिए निर्-मम और निरहंकार शाश्वत अवस्था का मार्ग...