108. क्रोध को पार करना
श्रीकृष्ण
कहते हैं,
वे लोग जो इच्छा और क्रोध से मुक्त हैं, जिनका मन नियंत्रित है और जो आत्मज्ञानी हैं, वे
इस दुनिया और परे दोनों में पूरी तरह से मुक्त हैं (5.26)। प्रश्न यह है कि कामना के रोग और क्रोध के पागलपन से मुक्त कैसे हों।
जिस
प्रकार हर तूफान के केंद्र में एक गहरी शांति होती है, उसी प्रकार इच्छा और क्रोध के तूफान के बीच भी हमारे भीतर एक इच्छाहीन और
क्रोधहीन केंद्र विद्यमान है; और यह उस केंद्र तक पहुँचने
के बारे में है। इसके लिए ‘मैं’ को त्यागने के लिए साहस की आवश्यकता होती है
क्योंकि ‘मैं’ इच्छा का एक मूल अंग है।
एक
प्रभावी तकनीक यह है कि हम अतीत की किसी ऐसी स्थिति को, जिसमें हम इच्छा या क्रोध से ग्रस्त थे, पुनः जीकर साक्षीभाव से देखें।
उसी स्थिति को इस विकसित जागरूकता के साथ पुनः जीना चाहिए कि ‘सभी
प्राणियों में वही एक आत्मा विद्यमान है, और भिन्न-भिन्न लोग एक वास्तविकता
को अलग-अलग तरीकों से देखते हैं’।
भारतीय
परंपराएँ जीवन को लीला अर्थात् सिर्फ एक नाटक कहती हैं और इसमें गंभीरता से लेने
लायक कुछ भी नहीं है। दूसरा तरीका यह है कि 7-10 दिनों तक ऐसे जीना
है जैसे कि हम किसी नाटक का हिस्सा हैं और कुछ भी गंभीरता से नहीं लेकर उत्सव की
मनोदशा में रहना है। इच्छा और क्रोध का अनुभव ऐसे करें जैसे नाटक में एक अभिनेता
उन्हें उधार के रूप में लेता है।
एक
बार जब कोई इस बात को समझ लेता है तो वह धीरे-धीरे वर्तमान
क्षण में भी इच्छा और क्रोध को छोड़ना सीख जाता है जब
वह सुख और दु:ख की संवेदी धारणाओं से प्रभावित होता है। यह अवस्था वर्तमान में परम
स्वतंत्रता यानी मुक्ति के अलावा और कुछ भी नहीं है।
अंतिम
चरण परमात्मा के प्रति समर्पण है और श्रीकृष्ण परमात्मा के रूप में आकर कहते हैं
कि मुझे सभी यज्ञों और तपस्याओं के भोक्ता, सभी संसारों के सर्वोच्च भगवान्
और सभी जीवों के निस्वार्थ मित्र के रूप में महसूस करने के बाद मेरा भक्त शांति प्राप्त करता है (5.29)।
यह
गीता के पांचवें अध्याय को पूरा करता है जो ‘कर्म संन्यास योग’ या कर्मफल के त्याग
के माध्यम से एकता प्राप्त करने के रूप में जाना जाता है।
Comments
Post a Comment