120. सभी में स्वयं और स्वयं में सभी
व्यक्त
जैसे हमारा शरीर और अव्यक्त या आत्मा का समन्वय अस्तित्व है। हम अस्तित्व को या तो
व्यक्त के माध्यम से या अव्यक्त के माध्यम से अनुभव कर सकते हैं। क्योंकि हमारी
इन्द्रियाँ केवल व्यक्त को ही समझने में सक्षम हैं, हम
व्यक्त से परिचित हैं जहाँ हम लोगों, स्थितियों और चीजों के बीच
अंतर करते हैं। हम व्यक्त के पीछे छुपे हुए अव्यक्त को मुश्किल से पहचान पाते हैं
क्योंकि इसके लिए इन्द्रियों से परे जाने की आवश्यकता होती है।
उदाहरण
के लिए
जब हम किसी व्यक्ति को देखते हैं तो हम सबसे पहले देखते हैं
कि वह पुरुष है या महिला। इसके बाद हम देखते हैं कि उसका पोशाक और व्यवहार कैसा है और वह कितना प्रभावशाली या धनी है। इसके बाद हम
उससे जुड़े अच्छी और बुरी बातों को याद करते हैं। हमारा व्यवहार उन निर्णयों पर
निर्भर करता है जो हम इन विभाजनों के आधार पर करते हैं।
इस
संबंध में श्रीकृष्ण कहते हैं “सर्वव्यापी अनन्त चेतन
में एकीभाव से स्थित रूप योग से युक्त आत्मा वाला तथा सबमें समभाव से देखने वाला
योगी आत्मा को सम्पूर्ण भूतों में स्थित और सम्पूर्ण भूतों को आत्मा में देखता है” (6.29)। यह पाँच इन्द्रियों द्वारा उत्पन्न भेदभावों और विभाजनों से ऊपर उठने का
मार्ग है। इसे रूपक के तौर पर देखें तो यह एक कुआँ खोदने
जैसा है जहाँ इन्द्रियाँ रेत, पत्थर और बजरी देखती हैं हालाँकि खुदाई
की शुरुआत में पानी नहीं होता लेकिन अंततः पानी प्रकट
होता है।
यह
श्लोक व्यक्त को देखने की आदत को बदलकर अव्यक्त को महसूस करने की ओर इशारा करता
है। यह बोध है कि प्रत्येक व्यक्ति या वस्तु के पीछे वही अव्यक्त विद्यमान है जिसे
श्रीकृष्ण ने ‘हर जगह एक समान देखना’ कहा था। यह एक पेड़ के दो प्रतिस्पर्धी फलों
की तरह है जो यह महसूस करते हैं कि एक ही तना उनका पोषण करता है और वे एक बड़े
पेड़ का हिस्सा हैं। फिर सब कुछ अव्यक्त के मंच पर खेला जाने वाला नाटक बन जाता
है।
निश्चित
रूप से, जैसा कि पहले श्रीकृष्ण ने संकेत दिया था, सभी प्राणियों में स्वयं
को और सभी प्राणियों को स्वयं में देखने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ निरन्तर अभ्यास
की आवश्यकता है।

Comments
Post a Comment