113. यथार्थ का स्वीकार


श्रीकृष्ण कहते हैंजिसका अंत:करण ज्ञान-विज्ञान से तृप्त है, जिसकी स्थिति विकाररहित है, जिसकी इन्द्रियाँ भलीभाँति जीती हुई हैं और जिसके लिए मिट्टी, पत्थर और सोना समान है, वह योगी युक्त अर्थात् भगवत्प्राप्त है (6.8)

ज्ञान स्वयं के बारे में जागरूकता है और जब कोई इसे प्राप्त करता है तो वह संतुष्ट होता है। विज्ञान की व्याख्या चीजों और लोगों के बारे में जिज्ञासा के रूप में की जा सकती है। इन सभी जिज्ञासाओं का उनके उत्तरों के साथ संग्रह और कुछ नहीं बल्कि वह जानकारी है जो हमेशा अतीत का होता है और पुस्तकों में उपलब्ध होता है। आंतरिक यात्रा के प्रारंभिक चरणों में जिज्ञासा सहायक होती है लेकिन इसकी सीमा होती है। यहाँ तक कि विज्ञान को भी अपनी सीमाओं से संतुष्ट होना पड़ता है जैसे कि अनिश्चितता के सिद्धांत और कणों एवं तरंगों के संबंध में द्वैत आदि।

दूसरी ओर, जबकि अव्यक्त का अस्तित्व शाश्वत है, व्यक्त निरन्तर बदलता रहता है। जिज्ञासा उत्तर ढूंढती है जबकि अस्तित्व अनुभवों के रूप में उत्तर देता है जो हममें से प्रत्येक के लिए अलग-अलग है और उन्हें साझा करने का कोई तरीका नहीं है। ज्ञान में संतुष्टि का मतलब यह नहीं है कि सभी सवालों के जवाब मिल गए हैं बल्कि इसका मतलब यह है कि किसी की जिज्ञासा खत्म हो गई है जो एक साक्षी या द्रष्टा की स्थिति के अलावा और कुछ नहीं है। यह चीजों, लोगों और परिस्थितियों को बिना किसी आंकलन या अपेक्षा के यथार्थ रूप में स्वीकार करना है जो इच्छा-रहित जागरूकता की स्थिति है।

श्रीकृष्ण ने स्थिर रहने और इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करने की बात कही। जब कोई हमारी प्रशंसा करता है तो हम यह मान लेते हैं कि हम इसके एक-एक अंश के योग्य हैं और जब कोई आलोचना करता है तो क्रोधित हो जाते हैं। यह जानकर कि प्रशंसा एक मीठा जहर और एक जाल है, हम आसानी से प्रशंसा और आलोचना के ध्रुवों को पार करने की अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। प्रशंसा और निंदा जैसी भावनाओं तथा सोना, मिट्टी और पत्थर जैसी वस्तुओं में समभाव स्थापित कर लेने पर हम समत्व को प्राप्त करते हैं और विचलित नहीं होते।

Comments

Popular posts from this blog

183. अभ्यास से सिद्धि

184. त्याग से शांति

115. ध्यान की एक विधि