Posts

Showing posts from December, 2025

198. हवा में महल

Image
  श्रीकृष्ण कहते हैं , " जितने भी चर और अचर सृष्टि तुम्हें दिखाई दे रही हैं वे सब क्षेत्र और क्षेत्र के ज्ञाता का संयोग मात्र हैं (13.27) । जो परमात्मा को सभी जीवों में आत्मा के रूप में देखता है और जो इस नश्वर शरीर में दोनों को अविनाशी समझता है केवल वही वास्तव में देखता है " (13.28) । इसी तरह का वर्णन श्रीकृष्ण ने पहले भी किया था जहां उन्होंने ' सत् ' को शाश्वत और ' असत् ' को वह बताया जो अतीत में नहीं था और जो भविष्य में भी नहीं होगा (2.16) ; और हमें उनमें अंतर करने की सलाह दी।   हम अपने चारों ओर जो कुछ भी देखते हैं वह नाशवान है। श्रीकृष्ण कहते हैं कि इस नाशवान के पीछे अविनाशी है। नाशवानता की गहराई में जाकर अविनाशी की खोज करने के बजाय , हम अपना जीवन नाशवान के आधार पर बनाते हैं। यह हवा में महल बनाने जैसा है। नाशवान में स्थायित्व या निश्चितता लाने के हमारे प्रयासों का अंत दुःख में होना तय है। श्रीकृष्ण ने ...

197. व्यक्तित्व पर मार्ग आधारित होता है

Image
  द्रोणाचार्य धनुर्विद्या में निपुण थे जो अपने शिष्य अर्जुन को धनुर्विद्या सिखा रहे थे। एक और छात्र एकलव्य भी द्रोणाचार्य से सीखना चाहता था , जिन्होंने उसे शिक्षा देने से इनकार कर दिया। एकलव्य ने वापस लौटकर द्रोणाचार्य की एक मूर्ति स्थापित की और मूर्ति को वास्तविक गुरु मानकर धनुर्विद्या सीखी। कहा जाता है कि वह अर्जुन से भी श्रेष्ठ धनुर्धर निकला। यह कहानी गुरु - शिष्य के रिश्ते और ज्ञान प्राप्ति के क्षेत्र में कई पहलुओं को दर्शाती है।   यह कहानी हमें यह समझने में मदद करती है जब श्रीकृष्ण कहते हैं , " कुछ लोग ध्यान द्वारा अपने हृदय में बैठे परमात्मा को देखते हैं और कुछ लोग ज्ञानयोग द्वारा , जबकि कुछ अन्य लोग कर्मयोग द्वारा देखने का प्रयत्न करते हैं (13.25) । कुछ अन्य लोग ऐसे भी होते हैं जो आध्यात्मिक मार्ग से अनभिज्ञ होते हैं लेकिन वे अन्य संत पुरुषों से श्रवण कर भगवान की आराधना करने लगते हैं। वे भी धीरे - धीरे जन्म और मृत्यु के ...