178. द्वेष ही दुर्गति है
श्रीकृष्ण
कहते हैं
“मेरे इस विराट रूप को तुमसे पहले किसी ने नहीं देखा है
(11.47)। मेरा यह विराट रूप न तो वेदों के अध्ययन से, न यज्ञों से, न दान से, न कर्मकाण्डों से और न ही कठोर तपस्या से देखा जा सकता है (11.48)। भयमुक्त और
प्रसन्नचित्त होकर मेरे इस पुरुषोत्तम रूप को फिर से देखो” (11.49)।
श्रीकृष्ण
अपने मानव स्वरूप में आ जाते हैं (11.50) और अर्जुन का चित्त स्थिर हो जाता है
(11.51)। श्रीकृष्ण कहते हैं "मेरे इस रूप को देख
पाना अति दुर्लभ है। स्वर्ग के देवता भी इस रूप के दर्शन की आकांक्षा करते हैं
(11.52)। मेरे इस रूप को न तो वेदों के अध्ययन, न ही तपस्या, दान और यज्ञों जैसे साधनों द्वारा देखा
जा सकता है" (11.53)।
हमारी
सामान्य धारणा यह है कि दान से हमें पुण्य मिलता है। लेकिन श्रीकृष्ण कहते हैं दान
हमें उनके विश्वरूप को देखने में मदद नहीं कर सकता। जब दान अहंकार से प्रेरित होता
है
तो यह पुण्य, नाम आदि पाने के लिए अपना कुछ देने का व्यवसाय
बन जाता है। यह व्यापार हमें परमात्मा तक नहीं ले जा सकता क्योंकि उन्हें खरीदा
नहीं जा सकता।
श्रीकृष्ण
तुरंत एक सकारात्मक मार्ग सुझाते हुए कहते हैं “लेकिन केवल एकनिष्ठ भक्ति से मुझे इस तरह देखा जा सकता है (11.54) और जो मेरे
प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं, मुझे
सर्वोच्च मानकर वह मेरे प्रति समर्पित हैं, आसक्ति से मुक्त हैं, किसी भी प्राणी से द्वेष
नहीं रखते हैं,
ऐसे भक्त निश्चित रूप से मुझे प्राप्त करते हैं” (11.55)।
आसक्ति
से मुक्त होने का अर्थ विरक्ति नहीं है। यह न तो घृणा है और न ही लालसा। श्रीकृष्ण
ने पहले भी
हमें घृणा का त्याग करने की सलाह दी थी न कि कर्म। किसी भी
प्राणी के प्रति शत्रुता का त्याग करना ही घृणा के त्याग की कुंजी है। घृणा, अहंकार की तरह है और दोनों के कई आकार, चेहरे,
रूप और अभिव्यक्तियाँ होती हैं जिसके कारण इन्हें पहचानना
मुश्किल हो जाता है। घृणा एक जहर की तरह है जो अंततः हमें चोट और क्षति पहुँचाएगा।
दूसरे शब्दों में, दुःख की स्थिति से आनन्द की ओर बढ़ने के
लिए घृणा का त्याग करना आवश्यक है।
श्रीकृष्ण
कहते हैं ‘क्षमा’ उन्हीं से उत्पन्न गुण है (10.4) और यह दैवी प्रकृति वाले
व्यक्ति की अमूल्य संपदा है (16.3)। क्षमा घृणा का सबसे प्रभावी उपचार है। इसके
लिए साहस,
सजगता और करुणा की आवश्यकता होती है। साथ ही, यह समझ भी आवश्यक है कि इस जगत् में कोई भी कर्ता नहीं है; इसलिए हमें अपने दुःख और आघात के लिए किसी को दोष देने की आवश्यकता नहीं है।
क्षमा घृणा को खत्म करके मन में शांति लाती है।

Comments
Post a Comment