189. क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ
भगवद्गीता
के तेरहवें अध्याय को ‘क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ विभाग
योग’
(क्षेत्र और क्षेत्र के ज्ञाता के बीच अंतर के माध्यम से
योग) कहा जाता है। अर्जुन के प्रश्न से अध्याय शुरू होता है “मैं यह जानने का इच्छुक हूँ कि प्रकृति क्या है और पुरुष क्या है तथा क्षेत्र
और क्षेत्रज्ञ क्या है? मैं यह भी जानना चाहता हूँ
कि सच्चा ज्ञान क्या है और जानने योग्य (ज्ञेय) क्या है” (13.1)? श्रीकृष्ण उत्तर देते हैं “इस शरीर को क्षेत्र कहा
जाता है और इस क्षेत्र को जानने वाला क्षेत्रज्ञ है” (13.2)। क्षेत्र एक वैज्ञानिक शब्द है और उस अर्थ में यह अध्याय एक वैज्ञानिक
दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करता है।
श्रीकृष्ण
ने विभिन्न लक्षणों के बारे में बताया जो उन्हें प्रिय हैं (12.13-12.20)। इनमें
घृणा,
उत्तेजना, कामनाएँ, आकांक्षाएँ,
ईर्ष्या, भय और चिंता को छोड़ना; स्तुति और निंदा; मान-अपमान; सुख और दुःख को समान मानकर समत्व प्राप्त करना; मित्र और शत्रु के प्रति समान होना; संतुष्ट
रहना,
किसी भी चीज के प्रति आसक्त न होना, श्रद्धावान्, अहंकार से मुक्त और क्षमाशील होना, शामिल हैं।
स्वाभाविक
प्रश्न हैं -नकारात्मक लक्षणों को कैसे खत्म करें और समत्व कैसे प्राप्त करें। ये
सभी विषेशताएँ उसी क्षेत्र में मौजूद हैं जो हमारा भौतिक शरीर या मन है।
क्षेत्रज्ञ वह है जो उन्हें अनुभव करता है। यानी क्षेत्रज्ञ उस क्षेत्र में जीवन
लाता है जो लक्षणों, अनुभूतियों और भावनाओं को धारण करता
है।
समाधान
यह है कि जब वे हमारे शरीर या क्षेत्र से गुजरते हैं तो साक्षीभाव से इन विशेषताओं
के साथ पहचान करना छोड़ दें। शराब और अन्य मादक पदार्थों के माध्यम से अस्थायी
सुन्नता ऐसा ही प्रभाव लाती है। यह ज्ञान के माध्यम से इन विषेशताओं के साथ पहचान
खत्म करने के बारे में है। क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ अलग-अलग हैं और इस भेद की पहचान
साक्षीभाव को मजबूत करती है।

Comments
Post a Comment