Posts

Showing posts from February, 2026

206. गुणातीत का आचरण

Image
  श्रीकृष्ण गुणातीत के आचरण के बारे में बताते हैं जो प्रकृति के तीन गुणों से ऊपर उठ गए हैं और कहते हैं , “ वे जो सुख और दुःख में समान रहते हैं ; जो आत्मा में स्थित हैं ; जो मिट्टी के ढेले , पत्थर और सोने के टुकड़े को समान मानते हैं ; जो सुखद और अप्रिय घटनाओं में एक समान रहते हैं ; जो बुद्धिमान हैं , जो निन्दा और प्रशंसा दोनों को समभाव से स्वीकार करते हैं ; जो सम्मान और अपमान में एक समान रहते हैं ; जो मित्र और शत्रु दोनों के साथ समान व्यवहार करते हैं ; और जिन्होंने कर्तापन के सभी मोहों को त्याग दिया है - वे तीनों गुणों से ऊपर उठ गए हैं" (14.24 और 14.25)। संकेत यह है कि गुणातीत समदर्शी होने के साथ-साथ द्वन्द्वातीत भी है। जब इन्द्रियाँ इंद्रिय विषयों से मिलती हैं तो हमारे अंदर सुख और दुःख के द्वंद्व उत्पन्न होते हैं। श्रीकृष्ण ने पहले सलाह दी थी कि इन्हें अनदेखा करना सीखें क्योंकि ये क्षणिक हैं (2.14)। जीवन के अनुभव हमें बताते हैं कि द्वंद्व न केवल क्षणिक होते हैं बल्कि समय के साथ अपना स्वभाव भी बदलते हैं। विवाह का सुख तलाक के दुःख में बदल सकता है ; एक मित्र शत्रु में बदल सकता है।...

205. गुण- दासता से प्रभुत्व तक

Image
  यह समझाने के बाद कि सत्व , रजस् और तमस् नामक तीन गुण आत्मा को भौतिक शरीर से बांधते हैं , श्रीकृष्ण इन गुणों को पार करके गुणातीत या निर्गुण बनने के लिए कहते हैं। अर्जुन ने तुरंत पूछा कि इन तीनों गुणों से अतीत पुरुष के लक्षण क्या हैं, उसका आचरण कैसा होता है और वह इन तीनों गुणों से कैसे परे जाता है (14.21)। श्रीकृष्ण कहते हैं , " तीनों गुणों से अतीत मनुष्य सत्वगुण से उत्पन्न प्रकाश , रजोगुण से उत्पन्न कर्म , और तमोगुण से उत्पन्न मोह के उपस्थित होने पर उनसे घृणा नहीं करते और अनुपस्थित होने पर उनकी लालसा नहीं करते (14.22)। वे उदासीन रहते हैं , गुणों से विचलित नहीं होते ; वे यह जानकर कि सृष्टि में केवल गुण ही कार्यरत हैं , आत्मा में दृढ़ और केंद्रित रहते हैं” (14.23)। यह न तो गुणों की किसी भी अभिव्यक्ति के साथ लगाव (राग या आसक्ति) है और न ही वैराग्य (विराग या विरक्ति) है। श्रीकृष्ण ने ऐसी शाश्वत स्थिति का वर्णन करने के लिए वीतराग या अनासक्ति का उपयोग किया था। दूसरे , ऐसी परिस्थिति में , श्रीकृष्ण ने इससे पहले हमें घृणा का त्याग करने की सलाह दी थी , लेकिन कर्म का नहीं। तीसरा , यह ग...

204. मृत्यु के दो प्रकार

Image
  श्रीकृष्ण कहते हैं , " जब बुद्धिमान व्यक्ति   ( द्रष्टा ) यह देखते हैं कि सभी कार्यों में प्रकृति के तीनों गुणों के अलावा कोई कर्ता नहीं है और जो तीनों गुणों से अत्यन्त परे मुझ परमात्मा को तत्त्व से जानते हैं , वे मेरी दिव्य प्रकृति को प्राप्त करते हैं (14.19)। शरीर से संबद्ध   तीन गुणों को पार करके गुणातीत होकर शरीरधारी जीव (देही) जन्म , मृत्यु , रोग , बुढ़ापे और दुःखों से मुक्त होकर अमरत्व (मोक्ष) को प्राप्त करता है” (14.20)। मूलतः , तीनों गुण ही कर्म के कर्ता या वास्तविक कर्ता हैं। मृत्यु को समझने का एक तरीका यह है कि जब शरीर किसी कारण से स्वचालितता बनाए रखने में असमर्थ हो जाता है , तो आत्मा का भौतिक शरीर से वियोग हो जाता है। इसके बाद , अमर आत्मा दूसरे शरीर में चली जाती है और यह चक्र चलता रहता है। इससे यह विश्वास उत्पन्न होता है कि हमारे जीवन के अकथनीय बुरे दौर पिछले जन्मों के बुरे कर्मों , पापों या अभिशापों का परिणाम हैं , और अच्छे दौर पिछले जन्मों के पुण्य कर्म हैं। आध्यात्मिक ग्रंथों में भी इसी प्रकार व्याख्या की गई है। दूसरे प्रकार की मृत्यु आत्मा का भौतिक श...

203. गुणों के पहलू

Image
  श्रीकृष्ण कहते हैं , " जब देहधारी जीव सत्त्वगुण की प्रधानता में मृत्यु को प्राप्त होता है , तब वह उत्तम ज्ञान वालों के शुद्ध लोकों को प्राप्त होता है (14.14)। जो व्यक्ति रजोगुण की प्रधानता में शरीर त्याग करता है , वह कर्मों में आसक्त लोगों के बीच जन्म लेता है। और जो तमोगुण में लीन होकर मृत्यु को प्राप्त होता है , वह मूढ़ (अविवेकी या अज्ञानमय) योनियों में जन्म लेता है" (14.15)। ​​ श्रीकृष्ण ने पहले जीवन-मृत्यु-जीवन के बारे में समझाया था जहाँ उन्होंने कहा था कि जब कोई मृत्यु के समय उनका स्मरण करता है तो वह उन तक पहुँच जाता है , लेकिन उन्होंने आगाह किया कि व्यक्ति अपने जीवनकाल में जो अभ्यास करता है , वही निर्धारित करता है कि उसकी मृत्यु के पश्चात क्या होगा (8.5 और 8.6)। यह इंगित करता है कि जीवन से मृत्यु और फिर जीवन में संक्रमण स्वाभाविक है , इसमें कोई विस्मय नहीं है। यदि किसी का जीवन सत्वगुण प्रधान है , तो संक्रमण सत्व के माध्यम से ही होगा। यही बात रजोगुण और तमोगुण के साथ भी लागू होती है। श्रीकृष्ण इन तीन गुणों के द्वारा उत्पन्न विभिन्न कर्मफलों का वर्णन करते हुए कहते हैं ,...