Posts

Showing posts from March, 2026

207. एकनिष्ठ भक्ति

Image
  भगवद्गीता के चौदहवें अध्याय को ‘गुण त्रय विभाग योग’ कहा जाता है , जिसमे गुणों और गुणातीत की व्याख्या की गई है। श्रीकृष्ण इस अध्याय का समापन गुणों से परे जाने का उपाय बताते हुए करते हैं और कहते हैं , " जो लोग अनन्य (अव्यभिचारेण) भक्ति के साथ मेरी सेवा करते हैं , वे तीनों गुणों से ऊपर उठकर ब्रह्म (गुणातीत) के स्तर पर पहुँच जाते हैं (14.26), क्योंकि मैं ही उस निराकार ब्रह्म का आधार हूँ जो अमर , अविनाशी , शाश्वत धर्म और असीम दिव्य आनंदस्वरूप है” (14.27)। श्रीकृष्ण ' व्यभिचारेण ' शब्द का प्रयोग करते हैं , जिसका अर्थ है अनेक इच्छाएँ। ' अव्यभिचारेण भक्ति ' एकनिष्ठ भक्ति है। इसी संदर्भ में , श्रीकृष्ण ने इसे इंगित करने के लिए ' अवेश्य ' का प्रयोग किया (12.2)। मूलतः , यह अनेक मनों से परे होकर ईश्वर के प्रति एकनिष्ठ भक्ति है जो हमें गुणातीत बना देगा। सबसे पहले , गुणातीत यह समझकर कर्तापन का भाव त्याग देता है कि किसी भी कर्म का कोई कर्ता नहीं है और सभी कर्म विभिन्न गुणों के परस्पर प्रक्रिया का परिणाम हैं। दूसरे , उसे यह बोध हो जाता है कि दूसरे भी अपने द्वारा कि...